गांधी व शास्त्री के मार्ग ही खोलेंगे तरक्की के राह: राजेश

कोडरमा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें जिला मुख्यालय के लखीबागी स्थित जेके इंटरनेशनल स्कूल में याद किया गया। इस मौके पर आहूत कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों वशिक्षकों ने उनका तिलक लगाया। मौके पर स्कूल के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जी और शास्त्री जी का जन्मदिन हम लोग प्रतिवर्ष मनाते रहे हैं, लेकिन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा बताए सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग को अपनाने से ही होगी।
निदेशक ने कहा कि उनकी सेवा भावना के प्रति समर्पित भावना रखना ही मनुष्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। हमें शास्त्री जी के समान सादा जीवन उच्च विचार से प्रेरित होकर अपने जीवन में संतोष भरा सुख का सार को समझना चाहिए। स्कूल प्राचार्य अमलेश कुमार ने कहा कि गांधी व शास्त्री हमारे देश के महान विभूतियों में से हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंनेे बारी-बारी से दोनों के बारे में बच्चों को बताया। बच्चों ने भी बापू की याद में कुछ जीवन शौर्य गाथाओं को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। सबों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस खुशी के अवसर को और बढ़ाते हुए स्कूल के शिक्षक गौरव कुमार सिन्हा व कक्षा छह के छात्र कुणाल गांधी का जन्मदिन भी सब ने मिलकर बर्थडे सॉन्ग व मधुरकर ताल के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मौके पर स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के अलावे सभी शिक्षकगण राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, कुमारी कविता, मौसमी देवी, सोनम कुमारी, रिजवाना परवीन, ज्योति कुमारी, संजना भारती, श्वेता सिन्हा, मानसी शर्मा तथा विनीता कुमारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More