महिलाओं को पुजा की कई जवाबदेही सौंपी गई

बगोदर: शारदीय नवरात्र का आज तीसरा दिन है, माँ दुर्गा के चाँद्रघंटा रूप की पूजा अर्चना की जा रही है। यहाँ पुरूषों के साथ महिलायेँ भी पाठ में शामिल हुई। वहीं बगोदर समेत आसपास के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है। पूजा पंडालों के साथ ही माँ प्रतिमा को अंतिम रूप देने के लिए मूर्तिकार लगे हुए हैं। इसके साथ ही पूजा को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है।
महिलाओं की भूमिका है सक्रिय
इस बार बगोदर में दुर्गा पूजा बेहद खास हो रहा है। एक ओर जहां पुरुष पूजा की जिम्मेवारी उठाए हुए हैं वही दूसरी ओर महिलाओं को जो जवाबदेही सौपी गई है, उसे बेहतर ढंग से निर्वहन करते देखी रही है। महिला पूजा समिति के तत्वाधान में विभिन्न समूहों चल रहे डांडिया को भी बच्चियों से लेकर बालिकाओं को ट्रेंड किया जाने का काम महिला समूह से जुड़ी ल़डकियों के द्वारा किया जा रहा है। जहां महाअष्टमी के रात को डांडिया का फाइनल प्रस्तुति किया जाएगा। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छोटी व बड़ी बच्चियों के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
वहीं महाअष्टमी को रात में श्री बाल गोपाल मंडली द्वारा भव्य जागरण किया जाएगा। विजया दशमी के अवसर पर सरगम म्यूजिकल ग्रुप, कलाकार सरोज चंचल द्वारा माता का जागरण का आयोजन किया जाएगा। पुजा के हर एक कार्य को समिति की महिलायेँ और पुरुष मिल जुलकर कर रहे हैं। महिलाओं के द्वारा प्रतिदिन संध्या आरती की जा रही है। साथ ही माता के दरबार में दीपक जलाने के लिए सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं पहुंची रही है। सराहनीय बात यह है की महिलाओं ने बड़े ज़िम्मेदारी से अपना काम संभाल रखा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More