अनीता
लोहरदगा: जय श्री राम समिति ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शनिवार को दो यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में मदद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार किस्को प्रखंड के गोसाई टोली निवासी मुकुल लोहरा की बहन बेबी देवी स्थानीय क्लिनिक गौतम नर्सिंग होम में इलाजरत डॉक्टर ने खून की कमी बताई।
परिवार के लोग काफी परेशान समिति के पदाधिकारियों से संपर्क किया। समिति ने तत्काल पहल करते हुए समिति सदस्य चंदन मिश्रा एवं संदीप भगत ने एक- एक यूनिट ब्लड देकर उक्त पीड़ित मरीज की जान बचाई। चन्दन मिश्रा एवं संदीप भगत ने कहा मैं आज ब्लड देकर अपने आपको लक्की मानता हूँ की किसी की जिंदगी बचा पाया। मौका मिला है समिति में जुड़ कर कुछ करने का और मैं इसे गवाना नहीं चाहता।
लोगों से अपील होगी समिति से जुड़े एवं अधिक से अधिक लोगो को जीवन दें। मौके पर संचालन समिति सदस्य ओम महतो, मोती साहू, अशोक साहू, चन्दन साहू, मुकुल लोहरा आदि मौजूद थे।