डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिया कई दिशा निर्देश

Pappu Pandey

सरिया (गिरिडीह): धनबाद रेल मंडल के डीआरएम एक के मिश्रा ने अपने विशेष निरीक्षण, सफाई एवं अन्य कार्य के तहत बुधवार को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे विशेष सैलून से दोपहर लगभग 2:30 बजे हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने बुकिंग काउंटर, प्रतीक्षालय द्वितीय श्रेणी, आरपीएफ कार्यालय, रेलवे गेट, प्लेटफॉर्म, उत्तर साइड की ओर रेल परिसर, बुकिंग काउंटर के पीछे वाली सड़क सहित कई जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ आए संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। प्रतीक्षालय द्वितीय श्रेणी के छत में लगे लोहे की जर्जर चादर को अविलंब बदलने को कहा। वहीं बुकिंग काउंटर के पीछे कि सड़क की मरम्मत का निर्देश दिए। कहा कि आरपीएफ पोस्ट में महिला हाजत अविलंब बनाया जाए। वहीं उत्तर की ओर स्टेशन पहुंच पथ को भी अविलंब बनाने का निर्देश दिया। रेलवे पार्क की भी मरम्मती के निर्देश दिए। इसके साथ ही रेलवे क्रॉसिंग 20 स्पेशल टी के दोनों साइड 3 फीट सडक की चौडाई बढ़ाने का निर्देश दिया। जिससे जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिले। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स गेट लगाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन हजारीबाग रोड साफ सफाई के मामले में काफी अव्वल है। जहां छोटी-मोटी कमियां है उसको यथाशीघ्र ही दूर किया जाएगा।
निरीक्षण में डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा के अलावे सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा, डीएससी विनोद कुमार, सीनियर डीएसटी अजीत कुमार, यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद, स्टेशन मैनेजर ज्ञानदेव पंडित, आरपीएफ विजय शंकर सिंह, पी के रावत, स्टेशन मास्टर सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More