23 साल के उम्र में मिला डॉक्टरेट का सम्मान

  • झारखंड के रणधीर को मिला डॉक्टरेट की मानद उपाधि

रांची: राँची के रणधीर कुमार को पिछले दिनों बैंगलोर के भारतीय विद्या भवन सभागार में राष्ट्रीय वर्चुअल यूनिवर्सिटी फ़ॉर पीस एवं एडुकेशन के द्वारा कर्नाटक के पूर्व मुख्य सचिव श्री टी टी थीमेगौड़ा, वैज्ञानिक एवं डीआरडीओ के सहायक निदेशक डॉ एन प्रभाकरन, विधी कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफ (डॉ) जी मैथेव, जेनयू के प्रतिष्ठित स्कॉलर डॉ जे सूंदर सिंह एवं कई गणमान्य के उपस्थिति में दिया गया।
रणधीर को यह उपाधि ” ट्राइबल वेलफेयर एंड सोशल वेलफेयर इन ट्राइबल एरिया ” हेतु दिया गया है। ज्ञात हो रणधीर 2012 से ही सामाजिक कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  आदिवासी क्षेत्र ब्राम्बे में स्थित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से इन्होंने समाजिक कार्यो में अपनी योगदान सुरु की उन्होंने लगातार उस विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए आदिवासी विकास के लिए कई समाजिक कार्य किया। इन्होंने नमन फाउंडेशन की स्थापना की जिसके माध्यम से आदिवासी जगहों में विभिन्न प्रोजेक्टस से समाजिक एवं आदिवासी उत्थान कर रहे हैं। रणधीर कुमार कम उम्र में सामाजिक कार्यों में योगदान हेतु झारखंड नागरिक सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान, राष्ट्रीय लीडर्स सम्मान एवं कई अन्य सम्मान से सम्मानित हो चुके है।  रणधीर कुमार ने अपनी 5 वर्षीय इंटेग्रेटेड एमए इन इंगलिश की शिक्षा झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में हासिल किए हैं, साथ ही मीडिया एवं अंतराष्ट्रीय संबंध का कोर्स केंद्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा कर चुके हैं।
रणधीर ने इस मानद डॉक्टरेट उपाधि आदिवासी बच्चों को समर्पित किया है जिनकी प्रेरणा ने इस सम्मान के लायक बनाया। रणधीर अभी समाजिक कार्यों के साथ- साथ मानवाधिकार संगठन एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष भी है। इस मानद डॉक्टरेट उपाधि, इन्होंने अपने परिवार के सभी सदस्यों को दादा जी दिनेश्वर वर्मा, दादी सावित्री देवी पिता दीनदयाल प्रसाद, माता सावित्री देवी चाचा विनोद कुमार, विकास कुमार, सुरेश प्रसाद समेत सम्पूर्ण परिवार को धन्यवाद दिया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More