Palamu News: अरविंद ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विनोद साव की मौत

छतरपुर में एनएच-139 स्थित अरविंद ढाबा के समीप सड़क दुर्घटना का स्थान।

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर अरविंद ढाबा के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में सोनार मुहल्ला निवासी विनोद साव उम्र लगभग (45) पिता शिवनाथ साव के पुत्र की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ढाबा का एक कर्मचारी बाथरूम जाने के लिए बाहर निकला उसी दौरान उसने सड़क किनारे विनोद साव को घायल अवस्था में गिरा हुआ देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी । ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना छतरपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विनोद साव की मौत हुई है। दुर्घटना में शामिल वाहन का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More