ठन गई जिद, ओडीएफ होकर रहेगी जिले के सभी पंचायत

सरिया (गिरिडीह): इन दिनों गिरीडीह जिले के सभी प्रखंडों के तमाम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान के तहत शुक्रवार को सरिया प्रखंड के परसिया पंचायत के फदलोहिया गाँव में ग्रामीणों के बीच एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरिया अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश लिंडा ने किया। अभियान के तहत खुले में शौच से होने वाले दूष्प्रभाव को ग्रामीणों को बताया गया। कहा गया कि खुले में शौच से कई संक्रामक बीमारियां पैदा हो जाती हैं।जिससे लोग अस्वस्थ हो जाते हैं। वहीं अर्थाभाव के कारण असामयिक काल कल्वित हो जाते हैं। इसे देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने की ठान ली है।

पप्पू पाण्डेय


बता दें कि गिरिडीह जिले को आगामी 20 सितम्बर तक खुले में शौच मुक्त करना है। कार्यक्रम की शुरूआत दंडाधिकारी श्री लिंडा ने खुद से रामेश्वर दास के यहाँ गड्ढा खोद कर किया। जिससे लोगों के अंदर आत्म बल पैदा हो। वहीं लाभुकों ने तुरंत शौचालय बनाने को लेकर अपने- अपने फावडे़ उठा कर काम चालू कर दिये। इस बैठक में जिला समन्वय विरेन्द्र कुमार, अमरेश कुमार, बीसीएम नितेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More