पप्पू पाण्डेय
सरिया (गिरिडीह): स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरिया प्रखंड के परसिया गांव में लगाए गए जागरूकता का परिणाम तत्क्षण देखने को मिला। जहां गांव की एक महिला कुंती देवी ने इज्जत का घर बनाने के लिए अपना मकान तोड़ दिया।इस संबंध में कुंती देवी बताती हैं कि जिस प्रकार सरिया अनुमंडल के दंडाधिकारी श्री लिंडा ने स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी है। यदि हम सावधान हो जाएं अपने- अपने घरों में शौचालय का निर्माण करें तो वास्तव में हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही साथ हम माता-बहनों के इज्जत आबरु की रक्षा भी होगी। उन्होंने बताया कि आज के परिप्रेक्ष्य में हर घर में शौचालय होना जरूरी है। परंतु कम जमीन होने के कारण शौचालय का निर्माण हेतु अपना मकान तोड़ना प्रारंभ किया। ताकि इज्जत का घर अपने आंगन में ही बना सकूं। कुंती देवी द्वारा शौचालय निर्माण हेतु तोड़े गए मकान की चर्चा तथा प्रशंसा की जा रही है।