पप्पू पाण्डेय
आवेदक विवेक मोदी के आवेदन के आलोक में कहा है कि सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे अपनी दुकान खोल कर बैठा था इसी बीच 15 से 20 की संख्या में भाकपा माले के समर्थक आए और उनके साथ मारपीट की गई। आवेदक ने कहा की सोनू पांडेय मेरे जेब से 5000 रुपये निकाल लिया। जबकि आवेदन में बताया गया है कि महेंद्र मंडल नामक व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि ₹20000 मांग रहा था क्यों नहीं पहुंचाया। अब नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहो।
वहीं आवेदन के आलोक में जान माल की सुरक्षा सहित न्याय दिलाने की मांग की गई है। इधर आवेदन के आलोक में भा द वि की धारा 147, 149, 341, 323, 379, 385 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं थाना प्रभारी विकास पासवान ने कहां की दर्ज किये मामले पर जल्द कार्यवाई की जायेगी।