आसिफ
सरिया(गिरिडीह): प्रखंड के कोयरीडीह पंचायत के जंगल में 22 हाथियों का झुंड सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे प्रवेश किया। वहीं उक्त पंचायत के ढबिया, कोल्हरिया, पुरनीडीह, कारीपहरी, खेशकरी आदि गांव के कई किसानों के केला, मकई के फसल और धान के बिचड़े को नष्ट किए। साथ ही कई लोगों की दिवाल को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के दस्तक देने की सूचना ग्रामीणों को मिलने के पश्चात ग्रामीण सजग हुए। गांव से पटाखे फोड़कर और मशाल जलाकर जंगल की ओर भगाया गया। जिसमें रातभर ग्रामीण को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी भी कोयरीडीह गांव पहुंचे और हाथियों को भगाने का प्रयास किया। इस संबंध में वन पदाधिकारी रामपूजन सिंह और वन क्षेत्र के पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय आदि ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि वे हाथियों को छेड़छाड़ ना करें। वहीं घर में महुआ शराब आदि ना रखें।
हाथियों के गांव में प्रवेश की सूचना मिलने पर पटाखे (आतिशबाजी) का प्रयोग करने आदि की सलाह दी। वहीं अधिकारियों ने कहा कि हाथियों को जल्द ही भगाया जाएगा। इसके लिए हाथी भगाने की टीम से संपर्क किया जा रहा है। हाथियों के झुंड ने जिनका फसल बर्बाद किया है क्रमशः सुखदेव महतो, मुन्नी महतो, द्वारिका महतो, अर्जून महतो, बलदेव महतो, तेज नारायण महतो, बखोरी महतो, सुरेन्द्र मिस्त्री, संजय वर्मा, राजू वर्मा, बासो महतो, परमेश्वर महतो आदि के नाम शामिल हैं। उक्त भुक्तभोगियों ने संबंधित अधिकारियों से उचित मुआवजा की मांग की है।