समर्पण ने मनाया लड्डू गोपाल के लिए समर कैम्प

रांची: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा लड्डू गोपाल समर कैंप का आयोजन रांची में पहली बार किया गया। जिस तरह हम छोटे बच्चों का समर कैंप करते आए हैं, उसी प्रकार अधिक मास को देखते हुए लड्डू गोपाल का अनोखा समर कैंप किया गया। जिसमें भगवान को स्विमिंग पूल में नहलाया गया। समर्पण की सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए। भगवान को लंच कराया गया। प्रसाद रूपी लंच को सभी ने ग्रहण किया।

उसके बाद भगवान ने वृंदावन गार्डन में विश्राम किया। तरह- तरह के श्रृंगार के बाद सेल्फी जोन में सभी ने भगवान के साथ सेल्फी खींची। भगवान के साथ सदस्यों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ खेल रही हो। अलग प्रकार का भाव उनके चेहरे से झलक रहा था, और इसी भाव के साथ जमकर नृत्य किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पण शाखा की सभी सदस्य लगी रही।

कार्यक्रम की संयोजिका अन्नू पोद्दार, नीलम मोदी, चंदा और सीमा थी। वहीं समर्पण की अध्यक्ष किरण, सचिव मीना ने जानकारी देते हुए कहा कि हम पहली बार यह कैंप लगाये हैं। हमारे इस कैंप में धनबाद और गुमला से भी लड्डू गोपाल आये है।

वहीं अन्नू पोद्दार ने बताया कि तरह तरह के गेम्स, गीतों की धुन पर नृत्य, मीठे रस से भरो री राधा रानी लागे, कान्हा तेरा श्रृंगार बड़ा प्यारा लगता है , जैसे गीतों पर जमकर नृत्य करना, हमारा लड्डू गोपाल समर कैंप का समापन है।

मौके पर कोषाध्यक्ष सरिता बाड़वाला, सदस्य रंजू, रश्मि, मीनू, पूनम, रक्षा, डिम्पल, रेखा अग्रवाल, लक्ष्मी, अनीता, मनीषा, मधु, ममता, ममता गोयल, विनिता, आशा मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More