रांची: अंतर्राष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण के महासचिव अनिल राम, आशुतोष द्विवेदी, सुरेस साहू आदि लोगों ने एयरपोर्ट के नये विमानन निदेशक डॉ प्रभात रंजन बीयूरिया को पदभार संभालने पर स्वागत किया और उन्हें बुके देकर बधाई दी।
साथ ही पूर्व विमानन निदेशक अनिल विक्रम को विदाई दी। इसी दौरान अनिल राम, आशुतोष द्विवेदी, सुरेश साहू ने मांग किया की रांची एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित किया जाय। साथ ही एयरपोर्ट में झारखंड के वीर सपूतों की तस्वीरों को भी लगाया जाय। एयरपोर्ट दिवाल में सोहराई पेंटिग करवाया जाये ताकि आने वाले मेहमानों को झारखंड आकर्षित करे।
फ्लाइट की संख्या बढ़ाई जाय और समय सारणी का भी उचित ख़याल रखी जाय ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि आपकी सेवा ही मेरा कर्तव्य है।इन सारी मांगो को हम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेगें।