By: Ravindra
हजारीबाग: मंगलवार को हजारीबाग डीसीएलआर मो सबीर ने कटकमसांडी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिये अस्पताल पूर्वा. 11 बजे पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुक्ता सोरेन सहित 6 में से 5 डॉक्टर अनुपस्थित थे। जबकि 13 पारा मेडिकल कर्मियों में से 4 अनुपस्थित एवं आउटसोर्सिंग के 22 स्टाफ में से 11 अनुपस्थित पाए गए।
चिकित्सकों, एएनएम एवं आउटसोर्सिंग स्टाफ का अद्यतन ड्यूटी चार्ट एवं रोस्टर तैयार नहीं था। चिकित्सा केन्द्र की सफाई व्यवस्था अत्यंत निम्न स्तरीय पाया गया। निरीक्षण के दौरान कोई भी स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड में नही थे।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के स्तर से स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधन एवं रखरखाव की व्यवस्था के प्रति अभिरूचि नहीं रखने के कारण प्रगति असंतोषजनक पाया गया।प्रभारी समेत अधिकांश डॉक्टर मुख्यालय से बाहर रहते हैं। डीसी एलआर ने व्यवस्था में सुधार लाने हेतु चेतावनी दिया और स्वास्थ्य कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाई की बात कही।