आरती सिन्हा
चतरा: आजकल हम आये दिन टीवी और अखबारों पर रेप या बलात्कार की आठ से दस घटनाएँ रोज ही देख और पढ़ लेते हैं। कभी-कभी ये घटनाएँ बहुत ही हृदयविदारक और डरावना होता है। जैसे गैंगरेप और अमानवीय तरीके से की गयी हत्या या छोटी-छोटी बच्चियों के साथ सगे सम्बंधियों द्वारा बलात्कार। यह सब देखकर हम सिर्फ ज़माने को कोसते है या फिर हमारे देश की न्याय व्यवस्था को। फिर कुछ देर बाद सब भूलकर अपनी दिनचर्या में लग जाते हैं। अगर अब भी ऐसा ही होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कोई भी लड़की अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी।
बीते 23 मार्च को एक मासूम बारह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यह आरोप चतरा जिले के अव्वल मोहल्ला में स्थित मनेरी मस्जिद के पूर्व मौलाना शमशीर रज़ा पर लगा है। इस पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी मौलाना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।
क्या है मामला:
पीड़िता के परिजनों के अनुसार शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के पास स्थित दुकान में बच्ची बैठी थी। इसी दौरान दुकान में पहुंचे मौलाना ने उसे घर चलने को कहा। जिसके बाद मासूम बच्ची मौलाना पर विश्वास करते हुए उसके साथ अपने घर के लिए निकल गई, लेकिन मौलाना ने बच्ची को घर पहुंचाने के बजाय रास्ते में स्थित मस्जिद के छत पर ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली। वहां से किसी तरह बच्ची ने भागकर अपने परिवार के पास पहुंची और घटना की जानकारी दिया।