- डुगनी हत्या कांड ने लिया नया मोड़, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
- मामला जमुआ प्रखंड के कटरीयाटांड की
- कुल छ: लोग को बनाया अभियुक्त
मिंकु कुमार
हीरोडीह (गिरिडीह): बीते 31 मार्च की रात को जमुआ प्रखंड क्षेत्र के कटरीयाटांड निवासी वीरेन्द्र यादव की पत्नी डुगनी उर्फ रिकी देवी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पुत्र विरेन्द्र यादव पिता गोदो यादव को हीरोडीह थानेदार ने तत्परता दिखाते हुए कई वैसे जगहों पर छापेमारी करते हुए पुलिस बल की मेहनत और लोगों की मदद से हत्यारोपी को उसके घर से ही सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मंगलवार सुबह गिरिडीह जेल भेजा गया। हत्यारोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबुल किया।
क्या है मामला:
जमुआ प्रखंड क्षेत्र के कटरियाटांड गांव के समीप खलिहान में बिते 31 मार्च की रात को एक विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। जिसका शव एक अप्रैल को संदेहास्पद स्थिति में गांव के समीप खलिहान में देखा गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के कटरियाटांड निवासी बिरेन्द्र यादव की पत्नी डुगनी देवी (35 वर्ष) के रूप में कि गई थी। विवाहिता के शरीर पर कई जगह जख्म के निशाने थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि किसी ने विवाहिता की हत्या कर शव को घर के समीप फेंक कर आरोपी नौ दो ग्यारह हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही हिरोडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया था। बाद में शव परिजनों के हवाले कर दी। घटना के दिन किसी ने विवाहिता के परिजनों की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई थी। सोमवार देर रात को विवाहिता के पिता देवरी थाना क्षेत्र के गोरटोली निवासी चेतु महतो ने हिरोडीह थाना को लिखित आवेदन दिया। आवेदन में कहा कि मेरी बेटी डुगनी का विवाह जमुआ प्रखंड क्षेत्र के कटरीटांड निवासी गोदो यादव के पुत्र वीरेन्द यादव के साथ 15 वर्ष पूर्व हिन्दू रिती रिवाज के साथ हुई थी।
प्रारंभ में इनका वैवाहिक संबंध ठीक-ठाक था। इनके दो पुत्र व एक पुत्री भी हुई। बाद में डुगनी के साथ मार-पीट व प्रताड़ना किया जाता था। जिसको लेकर सामाजिक स्तर पर कई बार पंचायती भी हुई। वादी ने आवेदन में कहा की उसके दामाद का पड़ोस के ही छकन महतो की पुत्री अंजू कूमारी से साथ अवैध संबंध था। इसी को लेकर इनके दाम्पंत्य जीवन में जहर घुल रहा था। लगातार लड़ाई झगड़े चलते रहते थे। 31 मार्च की रात दस बजे महेन्द्र यादव पिता गोदो यादव ने कहा कि डुगनी को जान मारकर खत्म कर दो। उनके उकसावे पर विरेन्द यादव पिता गेदो यादव, अंजू देवी पिता छकन महतो, महेन्द्र यादव पिता गेदो यादव, छकन महतो, सुन्तरवा देवी पति पोखन यादव ने मिलकर लाठी व लोहे के रठ से पीट पीटकर हत्या कर दिया। साथ ही रात में ही सुन्तरवा देवी एवं पेमीया देवी पति रामजी यादव ग्राम गोरटोली, थाना देवरी रातो रात मृत्का के जेवर, बर्तन और दो गाय एक जोड़ा बैल लेकर भाग गए। आवेदन मिलने के साथ ही हिरोडीह पुलिस ने कार्यवाई शुरू की और मुख्य अभियुक्त विरेन्द्र यादव को उसके घर में ही धर दबोचा। वहीं उसके प्रेमिका के साथ-साथ अन्य अभियुक्तों की तलास जारी हैं।
बच्चों ने रो-रो कर बनाया बुरा हाल:
डुगनी देवी हत्या कांड में मुख्य अभियुक्त विरेन्द्र यादव की गिरफ्तारी से उसके घर में मातम पसरा है। उसके तीनों बच्चें का रो- रो कर बुरा हाल है, डरे व सहमे हुए हैं।
इस बाबत हिरोडीह थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि मुख्य अभियुक्त ने कुछ अन्य लोगों के साथ अपनी पत्नि डुगनी के साथ मार-पीट कर हत्या करने का जुल्म कबूल कर लिया। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। वहीं मृतिका के पिता चेतु यादव के आवेदन पर कांड संख्या 25/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।