74 लावारिस शवों की अस्थियां काशी में प्रवाहित

रवीद्र


हज़ारीबाग: हज़ारीबाग के चर्चित तापस चक्रवर्ती और मोहम्मद खालिद के अनूठे सामाजिक कार्य से सभी परिचित हैं उनकी टीम ज़िलें भर के लावारिश शवों की अंत्येष्टि उनके धर्म के अनुसार पिछले 2 दशक से अधिक समय से करती चली आ रही है। इसके अतिरिक्त रोटी बैंक हो या कपड़ा बैंक या दुर्घटना राहत वाहन जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य इनके चलते ही रहते हैं। पिछले 8 वर्षों से तापस खालिद साल भर जितने लोगों की अंत्येष्टि करते हैं उन्हें उनके धर्म के अनुसार साल में एक बार कुरानखानी,विशेष अरदास,गिरजाघर में विशेष प्रार्थना और अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने का कार्य करते हैं। इसी कड़ी में आज जहां तापस चक्रवर्ती ने कुरानखानी, अरदास और विशेष प्रार्थना सम्पन्न कराया वहीं मुहम्मद खालिद और विस्मय अलंकार ने 74 शवों की अस्थियों को काशी घाट पर गंगा में प्रवाहित किया। हज़ारीबाग के लोगो के सहयोग से चलने वाले इस टीम ने गंगा जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल पेश की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More