लालू से मिलने रिम्स पहुंचे शत्रुध्न- सुबोधकान्त

रांची(झारखण्ड): बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पटना सिटी के सांसद शत्रुध्न सिन्हा शनिवार को रिम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती आरजेडी सूप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा उनके साथ हाथों में हाथ डाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। लालू यादव से उनकेपारिवारिक रिश्ता है। बीमारी के दौरान हाल-चाल जानने पहुंचे रिम्स पहुंचे थे।

जिस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा लालू यादव से मिल रहे थे ठीक उसी वक्त लालू को चारा घोटाला के दुमका कोषागार से जुड़े अवैध निकासी मामले में सीबीआई विशेष कोर्ट नेअलग-अलग धाराओं के तहत 7-7 साल की सजा सुनाई गई है और 30-30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More