भारत कृषि प्रधान देश है: नगेन्द्र महतो

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): क्षेत्र के विभिन्न गांव में हाथियों द्वारा किसानों के खरीफ फसलों के किए गए नुकसान की मुआवजा राशि का वितरण किया गया। स्थानीय विधायक नागेंद्र महतो ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के सरिया स्थित कार्यालय में गुरुवार को 62 किसानों के बीच कुल 105568 रुपए के चेक का वितरण किया। जिसमें 24 किसानों को 32662 और 38 किसानों के बीच कुल ₹72906 के चेक दिया गया।
वहीं विधायक श्री महतो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, देश में हरित क्रांति को लेकर सरकार की योजनाएं बनती रहती हैं किसानों के हर सुख दुख में सरकार उनके साथ है। वहीं उन्होंने कहा कि जंगली हाथी से उन्हें सचेत रहना चाहिए हाथियों की झुंड का दस्तक पडते ही इसकी सूचना वन विभाग को दें। पटाखे मशाल आदि का भी प्रबंध करके रखें ताकि जन धन की हानि ना हो सके। इसके साथ ही विधायक श्री महतो ने वन सुरक्षा हेतु भी लोगों को जागरुक होने को कहा।
मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी रामपूजन सिंह, प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद, जिप सदस्य अर्जुन आर्य, बबलू मंडल हैदर अली, अरविंद कुमार, अमन राज, प्रदीप पांडे, विष्णु राय, तुलसी ठाकुर, पुरुषोत्तम पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


