Hazaribagh News: सरयू राय पहुंचे हजारीबाग, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल का जाना हाल

ब्रजकिशोर जायसवाल 'बादल बाबू' से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लेते जदयू विधायक सरयू राय।

हजारीबाग: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक सरयू राय अपने हजारीबाग आगमन के क्रम में अपने पुराने संबंधों को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल के पिता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू से मिलकर उनके मौजूदा स्वस्थ्य की जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना।

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने व्हीलर चेयर से ही अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान इन दोनों नेताओं के बीच कई पुरानी चर्चाएं हुई। ब्रजकिशोर जायसवाल ने बताया कि सरयू राय एक राजनेता के साथ राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, लेखक और पत्रकार भी हैं और रिश्तों को खास अहमियत देते हैं।

इस दौरान यहां विधायक सरयू राय के स्वागत में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मिश्रा, सांसद कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, विजय यादव, बड़कागांव विधानसभा की सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, प्रमोद साव, जदयू नेता राकेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More