इमेजिंग एक्सपो को लेकर हुआ बैठक और पोस्टर लॉन्च

गिरिडीहः पूरे झारखंड में सेकंड झारखंड इमेजिंग एक्सपो को लेकर फोटोग्राफरों में नई जान आ गई। जिसे लेकर अलग-अलग जिलों में पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम किया जा रहा है। आज इसी बाबत होटल गार्डन भीव कार्यालय में गिरिडीह फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष उपसचिव के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता दीपक कुमार ने की, साथ में आफताब आलम मौजूद थे। उपस्थित टिंकू केशरी, रवि गुप्ता, संदीप कंधवे, परवेज आलम, अशोक कुमार, संजीव कुमार, खुर्शीद, वसीम अकरम, कैस, अनिल लहरी व अन्य गणमान्य फोटोग्राफर उपस्थित हुए।
बैठक में झारखंड सेकंड एक्सफो को सफल बनाने केलिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई व साथ में सभी अधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में पोस्टर लॉन्च किया गया यह एक्सपो रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेल गांव रांची में 06, 07 और 08 अप्रैल को होना है।


