48 घंटे के अंदर नही हुआ सुधार तो करेंगे आंदोलन

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): बिजली की लचर व्यव्यस्था से मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों को हो रही परेशानियों के खिलाफ शुक्रवार को देर शाम आइसा-इनौस ने परीक्षार्थियों के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला।

मार्च का नेतृत्व इनौस नेता बिक्की मण्डल, जिम्मी चौरसिया, अभय साहू आदि कर रहे थे। आक्रोश मार्च सरिया स्टेडियम के समीप से शुरू होकर बाजार में मार्च कर झंडा चौक पर नुक्कड़ सभा किया।

सभा मे बतौर मुख्य वक्ता इनौस के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय मे एक तरफ जहाँ मेट्रिक-इंटर व अन्य परीक्षाएं संचालित हो रही है। वहीं छात्रो के भविष्य के साथ बिजली विभाग खिलवाड़ कर उनकी तैयारी में बाधक बन रही है।

लगभग एक हफ्ते से बिजली विभाग मनमाने ढंग से बिजली की कटौती कर रहा है, जिससे वर्तमान में मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों को बिजली, पानी की आपूर्ति न हो पाने के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं बिजली को निजीकरण कर सबके भविष्य को अंधकार में डालने की यह भाजपा सरकार जनता को परेशानियों में डालकर आम लोगो को त्रस्त कर दिया है।

यदि 48 घण्टे के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नही होता है तो आइसा-इनौस बड़े आंदोलन की ओर आगे बढ़कर क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए व्यापक आंदोलन करेगी। वहीं इनौस के बिक्की मंडल और आइसा के अभय साहू, पुष्पा दीप ने भी अपनी बात रखी।

मौके पर कुश कुमार, आजाद मण्डल, दीपक मण्डल, अजित मोदी, रवि मण्डल, इमरान नाजिर, पूरन महतो, सूरज कुमार, शंकर कुमार, गौतम रविदास, धीरज मण्डल समेत सैकड़ो परीक्षार्थी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More