45 वर्षों से की जा रही है पुजा अर्चना

रघुनंदन


द्वारपहरी(गिरिडीह): तीन प्रखंडो के संगम स्थल द्वारपहरी में ग्रामीणों द्वारा 45 वर्षों से रामनवमी पुजा के अवसर पर आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर पुजा अर्चना करते आ रहे हैं। लोगों द्वारा बताया जाता है कि शुरूआती दौर में यहां आदि शक्ति मां दुर्गा द्वारा अपने भक्त  थाम्भी भगत को स्वपन मिली की आस- पास के क्षेत्र में कहीं भी मेरी प्रतिमा की स्थापना कर पुजा अर्चना नहीं की जाती है। इसलिए अगर तुम मेरा सच्चा भक्त हो तो चैत के रामनवमी में प्रतिमा की स्थापना कर पुजा आरम्भ करो। थाम्भी भक्त ने मां दुर्गा की आदेश को डॉ प्रमेश्वर लाल गुप्ता को आप-बीती बताकर उसी वर्ष अपने जमीन पर एक झोपडी नुमा मंदीर की स्थापना कर मां की प्रतिमा की स्थापना कर पुजा अर्चना आरम्भ कर दिया गया। उनके देहान्त उपरांत डॉ गुप्ता के सरंक्षण में नव यूवक समिती का गठन कर लगातार हर वर्ष मां की प्रतिमा की स्थापना कर पुजा किया जा रहा है। धीरे- धीरे झोपड़ी नुमा मंदीर को नव यूवक समिती द्वारा आकृषक रूप दिया गया।

क्षेत्र के बुजूर्गों द्वारा यह भी बताया जाता है कि 1970 के आस-पास द्वारपहरी से दस किमी की दुरी पर कहीं भी मां की प्रतिमा की स्थापना कर पुजा अर्चना नहीं की जाती थी। आस पास गावों के ग्रामीणों को मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन व पुजा अर्चना के लिए लेदा व भरकट्टा जाना पड़ता था। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों व महिलाओं को काफी परेशानी होती थी।प्रतिमा स्थापना उपरांत आस-पास के ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन कर मंदीर परिसर में मेला लगाने का निर्णय लेकर भव्य मेला का शुरूआत किया। उसी समय से ऩवमी के दिन आस पास गावों से ग्रामीण भव्य झांकी के साथ बजरंग बली का झण्डा लेकर मेला को आकृषक बनने का कार्य करते आ रहा हैं।

समय के अनुसार उस समय लोगों बाल गाड़ी को ऱथ का रूप देकर कई तरह का भक्ति रूप झांकी निकाला करते थे। समय के साथ अब परिवर्तन लाकर ट्रेक्टर को रथ का आकार देकर हैरत अंगैज करतब भी दिखाते हैं। जो मेला को और ही आकृषक बनाकर देता है। पुजा समिती के अध्यक्ष छोटू साव के अनुसार बताया जाता है कि इस वर्ष पुजा के अवसर पर कलश स्थापना के साथ हीं द्वारपहरी को रंग बिरंगी लाईटों से जलाया जाएगा। वहीं नवमी के दिन समाजिक नाटक का मंचन किया जाएगा व दशमी के दिन भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।

मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रसाशन का भी सहयोग लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More