साईं ढाबा में प्रशिक्षु डीएसपी ने मारा छापा

मो. इक़बाल


खरगडीहा(गिरिडीह): नशा का मतलब नाश होता है, नशा करने वाले लोगों से बेहतर समाज के निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती है। अधिकांश अपराधिक वारदातों का मुख्य कारण भी नशा ही होता है, उक्त बातें प्रशिक्षु डीएसपी साजिद जफर ने मंगलवार को जमुआ देवघर मुख्य मार्ग पर टिका मगहा के निकट साई ढाबा होटल में छापामारी के दौरान कहा।

मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर उक्त होटल में छापामारी की गई जहां 84 पेटी आरएस, चार पेटी बियर, ओसी ब्लू सहित कई अन्य ब्रांडों के विदेशी शराब को पकड़ा गया।

मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी साजिद जफर ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों होली त्योहार के अवसर पर जमुआ थाना में हो रहे पीस कमिटी की बैठक में सदस्यों ने जमुआ में अवैध शराब का बिक्री एवं गोरखधंधे करने वालो पर नकेल कसने की बात सदस्यों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था।

जिसके आलोक में हमने जमुआ सहित आसपास के इलाकों में ऐसे लोगों और माफियाओं के तलाश में जुट गए, जहां गुप्त सूचना के आधार पर आज जमुआ देवघर मुख्यमार्ग पर स्थित चर्चित साईं ढाबा नामक होटल में छापा मारी की गई।

प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि कहा कि ये अभियान मेरा लगातार जारी रहेगा। पिछले दिनों भी जमुआ के धुरगडगी और लताकी गांव में अभियान चला कर देशी शराब के फेक्ट्री को नस्ट किया गया था।

मौके पर अवर निरीक्षक मन भरण कुमार, आनंद यादव, उप प्रमुख चंद्रशेखर राय, सहित निजी गार्ड उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More