लाठी खाने के बाद मिला आश्वशन, शिक्षामंत्री से होगी वार्ता निकलेगा समाधान

ज्योति चौहान
रांची: जो होगा सब झेलेंगे, डिप्लोमा के छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ उक्त बातें एनएसयूआई के बैनर तले एसबीटीई परिसर के समक्ष अनशन पर बैठे अनशनधारियों ने कहा। उन्होंने अपनी मांगो को मनवाने के लिया लाठीयां भी खायी।
माँगे निम्नवत है:
1. सभी सेमेस्टर के सभी छात्रों को 5th और 6th सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने एवं परीक्षा देने की अनुमति दी जाए।
2. सत्र 2015-18 के 2nd एवं 4th सेमेस्टर की विशेष परीक्षा ली जाए।
3. FCO सिस्टम को तुरंत हटा दिया जाए, लागू हो भी तो नए सेशन से।
4. VMIT कॉलेज की बढ़ी हुई फीस जो बीच के सत्र में लागू हुआ है। उसे अविलंब रोका जाए।
5. परीक्षा केंद्र को होम सेंटर किया जाए।
इन्ही पांच माँगो पर बातचीत के दौरान निर्णय नहीं निकलने के क्रम में सभी छात्र दोपहर 3 बजे अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के बाद जब प्रतिनिधिमंडल को जब वार्ता करने के लिए अंदर बुलाया गया। उस दौरान जाने के क्रम में छात्रों पर लाठी चलाया गया। जिससे दो छात्र घायल हो गए।
घायल होने वाले छात्रों का नाम:
प्रणव सिंह, अभिजीत सिंह साथ ही एनएसयूआई के झारखंड प्रभारी रोशनलाल बिट्टू को भी चोटें आयीं।
आख़िरकार एसबीटीई के निदेशक को आये। उन्होंने आकर शिक्षा सचिव से फ़ोन पर बात की। और छात्रों को आश्वस्त किया गया कि परसों यानि बुधवार को शिक्षा मंत्री से समय लेकर तमाम माँगो को मनवाया जाएगा।
निदेशक की बातों को छात्रों ने रिकॉर्ड किया। आश्वस्त होने के बात 7:30 बजे अनशन समाप्त की गयी।
28 को मांगे मानी नही गयी……
अगर 28 फरवरी को मांगे नहीं मानी गई तो फिर से प्रदेश भर में एनएसयूआई चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगी।
अनशन में मुख्य रूप से झारखंड एनएसयूआई के प्रभारी रोशनलाल बिट्टू, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव भगत, इंदरजीत सिंह, शारिक़ अहमद, अनिकेत राज, अभिजीत, प्रताप शेखर, ओम प्रकाश, प्रणव सिंह, प्रसेनजित सिंह,शुभम सिंह, सुमित, रवि, विशाल गोस्वामी, रोहित, अब्दुल राबनावज़, ज़ैद अहमद, आमिर, शुभम वर्मा, रुपेश, रोशन कुमार, उपेंद्र, मीज़ान, प्रतीक शामिल थे।




