कोई समस्याएं हो हमसे मिलें: महतो

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): शनिवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने बड़की सरिया में 200 केवीए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री विधायक को समाजसेवी विनोद मंडल, अंबुज प्रसाद वर्मा, भाजपा नेता छोटू मंडल के द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूँ, जनता की जो भी समस्याएं हो वह हमसे मिलकर बात करें मैं उनका सत प्रतिशत निदान करने का हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया है कि आप अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें और उसे पढ़ा लिखा कर इस काबिल बनाएं कि झारखंड के बड़े-बड़े पदों पर भी अपनी सेवा दे सकें।
जब तक झारखंड के बड़े-बड़े पदों पर झारखंड के अधिकारी नहीं होंगे तब तक वे झारखंड वासियों के दर्द को नहीं समझ पाएंगे। इसलिए सब लोग अपने समाज को अपने परिवार को शिक्षित करने पर ध्यान दें। वहीं बड़की सरिया में ट्रांसफार्मर लगवाने में समाजसेवी विनोद मंडल, अंबुज प्रसाद वर्मा, हेमलाल मंडल उर्फ छोटू, बगोदर विधायक नागेंद्र महत्व का अहम योगदान रहा। जिसे लेकर सभी ग्रामीणों ने इन लोगों के प्रति अपना आभार भी प्रकट किए।
मौके पर आलोक राम, प्रसादी, नरेश मण्डल, पिंटू कुमार, संजय राज, दिनेश मण्डल, छगन मण्डल, प्रदीप कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


