हजारीबाग: हुआ है चहुंमुखी विकास: जयंत सिन्हा

  • विभावि परिसर में बनेगा ट्राईबल स्टडी सेंटर, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
रवीद्र कुमार
हजारीबाग: देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पांच वर्ष पूरी करने वाली है। सरकार ने इस कदर विकास की गंगा बहाई की देश के चारो ओर विकास नजर आ रही है। हजारीबाग जिला का भी चहुंमुखी विकास हुआ है। जिला में मेडिकल कॉलेज का जल्द ही उद्घाटन होगा। उक्त बातें हजारीबाग सांसद सह नागर उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने अटल भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा।
हजारीबाग जिले में एक और मुख्य आयाम जोड़ने का प्रयास को अंतिम रुप दिया गया है। श्री सिन्हा ने कहा कि अगामी 15 नवंबर के बाद बहुत जल्द महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री संयुक्त रुप से विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में ट्राईबल स्टडी सेंटर का शिलान्यास करेंगे। स्टडी सेंटर निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।
स्टडी सेंटर के निर्माण के लिए 6-8 करोड़ की लागत से बनेगी, यह भवन झारखंड में एकलौता हुआ है। विभावि परिसर में जमीन चिह्नित कर लिया गया है। एचआरडी विभाग की स्वीकृति के बाद यहां प्रोफेसर व स्कोलर के साथ रिसर्चकर्ता की भी बहाली की जायेगी, जिससे सेंटर की महानताऔर आगे बढ़ सकेगी। उन्होने कहा कि पूरे झारखंड व देश के लिए ऐतिहासिक सेंटर बनेगा। ट्राईबल स्टडी सेंटर यह भवन का निर्माण सांसद मद, एचआरडी, सीएसआर एवं राज्यसभा सांसद परीमल नाथवानी के मदों के सहयोग से होगा।
चौथे वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए सांसद ने कहा कि नये हजारीबाग के लिए नया बुनियादी ढ़ांचा तैयार किया गया है। जिला में हवाई अड्डा 194 करोड़ की लागत से बनना है। इसके लिए 180 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है। राज्य सरकार के पहल पर प्रक्रिया पूरी कर बहुत जल्द शिलान्यास कार्य होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण, मेडिकल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं जोहार स्वास्थ्य सेवा संस्था की ओर नागरिकों का इलाज हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पढ़ता हजारीबाग, बढ़ता हजारीबाग साईं सेंटर सहित युवाओं को खेल प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। पतरातू सुपर थर्मल एवं पतरातू पर्यटन को राज्य में बढ़ावा दिया गया है। बताया कि हल्दीया गैस पाईप लाईन से शहरवासियों को बहुत जल्द लाभ मिलेगा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, शंकर लाल गुप्ता, अषोक यादव, भैया अभिमन्यु, सुरेंद्र सिन्हा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता  मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More