Koderma News: राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर मेरिडियन अकादमी में गूंजा हिंदी का गौरव

मेरिडियन अकादमी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा।

कोडरमा: मेरिडियन अकादमी में बुधवार को प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने राष्ट्रकवि दिनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य उत्तम कुमार लाहा ने राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिनकर हिंदी साहित्य के महान कवि होने के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, साहस, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना के प्रबल स्वर थे। उनकी रचनाओं में देशभक्ति और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से दिनकर के साहित्य से प्रेरणा लेने तथा हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम विकसित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कक्षा चार की छात्रा अनिशा कुमारी ने राष्ट्रकवि दिनकर के जीवन और साहित्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं कक्षा आठ के छात्र सार्थक कुमार ने दिनकर के साहित्यिक योगदान एवं राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डाला। दोनों विद्यार्थियों के वक्तव्य ने उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में हिंदी शिक्षक विजय कुमार मोदी ने भी राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्यिक योगदान और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से दिनकर की रचनाओं को पढ़ने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक विजय कुमार मोदी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को क्रमबद्ध और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिनकर के साहित्य और विचारों से जोड़ने का प्रयास किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के जीवन, साहित्य, राष्ट्रप्रेम और हिंदी भाषा के प्रति उनके योगदान से परिचित कराना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More