छठ घाट की सफाई करेगा सर्वोंमुखी विकास परिषद

श्रीकान्त

धनबाद: सर्वोंमुखी विकास परिषद की बैठक बिरसा मुडां पार्क स्थित शाखा कार्यालय में हुई। जिसमें पार्क के लोगों के स्वास्थ्य, विकास एवं पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई योजनागत कार्यों पर अहम निर्णय लिए गए।
परिषद के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पार्क में शीघ्र ही योगा और सुरक्षा से संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्क में औषधीय पौधा, विभिन्न तरह के फूल, खाद बीज अनुदान पर लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। पार्क में पंतजलि उत्पाद के बिक्री के लिए केंद्र से जल्द ही खोले जाएंगे, पार्क में लेजर फौंटेन बनकर तैयार हो गया है। केवल उद्घाटन होना है।
इतना ही नहीं पार्क में मछली घर, बच्चों के लिए मिक्की माउस, बोटिंग, साइंस म्यूजियम आकर्षण का केंद्र होगा। परिषद ने सामाजिक कार्यों के निमित छठ पूजा से पूर्व जिले के प्रमुख तालाबों की फाउंडिंग क्लीनर से सफाई और परिषद की नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
बैठक में पार्क प्रबंधक निवास कुंभकार, आदित्य कुमार, संजीव कुमार सिंह, लूसी खलखो, सुपर्णा विश्वास, रामेश्वर प्रसाद, आर.के. चौधरी, सोनू कुमार, बीणा देवी, राम बहादुर सिंह व अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More