पप्पू पांडेय
सरिया(गिरिडीह): एसडीपीओ विनोद कुमार महतो के निर्देशानुसार सरिया थाना द्वारा खेडुआ नदी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे सअनि मदन कुमार मिश्रा ने दर्जनों दोपहिया वाहनों की चेकिंग किया।
इस दौरान पुलिस सशस्त्र बल द्वारा दोपहिया वाहनों की डिक्की, आवश्यक कागजात, हेलमेट, जूता आदि की जांच की गई। वहीं कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि उपद्रवी तत्व मेला या दुर्गा पूजा त्यौहार में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना कर सके।
वहीं थाना प्रभारी श्री पासवान ने कहा कि आये दिन सरिया परसिया पथ में खासकर विद्यार्थी वर्ग के लोगों द्वारा तेज रफ्तार से दो पहिया वाहन चलाने की सूचना मिली है। इस पथ पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, इसपर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। ताकि दुर्घटना पर अंकुश लग सके। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
मौके पर हवलदार आर पी सिंह, कॉन्स्टेबल रामबिहारी ओझा, कॉन्स्टेबल दीनबंधु साव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।