Jamshedpur News: नशे को लेकर पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

लुआबासा में दीपक सिंह की मौत से परिवार में शोक।

गोविंदपुर के लुआबासा की घटना, सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला 36 वर्षीय दीपक सिंह का शव; पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लुआबासा में शुक्रवार देर रात एक राजमिस्त्री ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लुआबासा निवासी 36 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में हुई है। शनिवार सुबह पत्नी ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दीपक सिंह शुक्रवार देर शाम फुटबॉल मैच देखकर घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक, उस समय वह नशे की हालत में था। इसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद दीपक अपने कमरे में चला गया और सोने की बात कहकर कमरा बंद कर लिया।

शनिवार सुबह जब पत्नी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंची, तो उसका शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर पत्नी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना तत्काल गोविंदपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नशे को लेकर पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, दीपक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More