पप्पू पांडेय
सरिया(गिरिडीह): प्रखंड के राजधाम से इन दिनों अवैध रूप से बालू का गोरखधंधा बदस्तूर जारी है, वहीं प्रशासन चुप्पी की हुई है। बता दें कि सरिया प्रखंड अंतर्गत बराकर नदी से कई घाटों से बालु की निकासी की जा रही है। बालू की बिक्री एक हजार रुपए से लेकर पन्द्रह सौ रुपए प्रति ट्रैक्टर बेची जा रही है।
जो निजी उपयोग करने के बहाने अन्य प्रखंडों को भेजी जा रही है। वहीं बताया जाता है कि बालू का यह कारोबार राजदह स्थित विभिन्न मंदिरों के विकास के नाम पर किया जाता है। प्रशासन भी इसे देखकर अनदेखा करती है। कई बार घाटों पर बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित फंस जाता है। जिससे पर्यटक को बेवजह परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। प्रशासन यदि इस पर ध्यान नहीं देती है तो राज धाम स्थित बराकर नदी की सुंदरता तथा उसका अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
झारखंड सरकार को कोई फायदे नहीं हो रही है, यहां की दलाली और दलाल हमेशा माले माल हो रहे हैं। ग्रामीण अपने स्तर पर प्रतीक ट्रैक्टर मंदिर विकास समिति के नाम पर वसूली करती है जो किसी भी रूप से वैद्य नहीं है।