गिरिडीह: गांवों में त्योहारो सा बना माहौल

रघुनंदन
द्वारपहरी(गिरिडीह): सदर प्रखंड के सिंदवरिया पंचायत के बरागढहा स्थित बराकर नदी पर सांसद और विधायक द्वारा पुल निर्माण की आधारशिला रखे जाने से सिंदवरीया, लेदा, बजटो समेत बिरनी प्रखंड के खेदवारा पंचायत समेत अन्य गांवों में दीपावली का माहौल उत्पन्न हो गया। वर्षों से उपेक्षित महसूस कर रहे इन गांवों के ग्रामीण नदी पर पुल नहीं रहने के कारण स्वयं को असहाय महसूस कर रहे थे। वहीं बराकर नदी पर पुल बन जाने से जीटी रोड डुमरी जाने के लिए लोगों को मात्र तीस किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ेगा। बरागढहा में स्थित बााबा नचनियां पहाडी धाम भी विकसीत होने की संभावना दिखने लगा। डुमरी प्रखंड के लुरंगों निवासी बिस्पत कोल्ह, बरागढहा निवासी डीलचंद बर्मा के अनुसार बताया गया कि इस क्षेत्र की जनता ने अब तक कई सांसद व विधायक को वोट देकर चुनाव में विजयी बनाया लेकिन किसी ने पुल निर्माण के प्रति ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण हम लोगों को नदी पास करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना पड़ता था। पुल का निर्माण हो जाने से लगभग पचास गांव मुख्य सड़क मार्ग से जुड जाएंगे।


