Sahebganj News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबगंज-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान

साहिबगंज: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा रेल मंडल ने साहिबगंज और भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे आम यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। पूर्व रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03453 साहिबगंज-भागलपुर स्पेशल11 नवंबर 2026, 14 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन साहिबगंज से शाम 5 बजे खुलेगी और भागलपुर शाम 6:45 बजे पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 03454 भागलपुर-साहिबगंज स्पेशल भी इन्हीं तारीखों में चलेगी। यह ट्रेन भागलपुर से रात 8 बजे खुलेगी और साहिबगंज रात 10 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने बताया है कि यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में साहिबगंज और भागलपुर के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी, ताकि त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

लेखक के बारे में

By संजय कुमार धीरज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More