Giridih News: राहुल बर्मन बने FJCCI की एजुकेशन सब-कमेटी के चेयरमैन, जिले का बढ़ाया मान

FJCCI की एजुकेशन सब-कमेटी के चेयरमैन मनोनीत राहुल बर्मन।
सत्र 2026-27 के लिए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में खुशी की लहर

गिरिडीह: कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने सत्र 2026-27 के लिए एजुकेशन सब-कमेटी का चेयरमैन (अध्यक्ष) मनोनीत किया है। 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित FJCCI की तृतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

राहुल बर्मन लंबे समय से सामाजिक और व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़कर वे व्यापारिक हितों और व्यवसायियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा वे सर्राफा संघ, गिरिडीह के अध्यक्ष तथा लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक, व्यावसायिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

FJCCI की ओर से मिली यह जिम्मेदारी उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता को राज्य स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी। नई भूमिका में उन्हें झारखंड के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों, चुनौतियों और संभावनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।

राहुल बर्मन के इस मनोनयन से कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित गिरिडीह जिले में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा और ऊंचाइयां मिलेंगी।

राहुल बर्मन का यह मनोनयन न केवल उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और अनुभव का सम्मान है, बल्कि गिरिडीह जिले के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More