दीपों से जगमगाया साहिबगंज, हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली

दीपों और झालरों से जगमगाया साहिबगंज

साहिबगंज: दीपों के पावन पर्व दीपावली पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल रहा। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया।पर्व को लेकर कई दिनों से चल रही तैयारियों के बीच घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। शाम ढलते ही मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठा। हर तरफ आतिशबाजी और रोशनी की रौनक देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर लोगों ने विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पर्व का सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखा गया। स्कूली बच्चों ने स्कूलों और घरों में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर दीप प्रज्ज्वलित किए तथा अनार, फुलझड़ियां और पटाखे जलाए। साथ ही, हवा में गुब्बारे भी उड़ाए। वहीं, महिलाओं ने अपने आंगन और मुख्य द्वार को आकर्षक रंगोलियों और दीयों से सजाकर पर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया। देर शाम तक लोग आतिशबाजी करते और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते नजर आए।

लेखक के बारे में

By संजय कुमार धीरज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More