बरही विधानसभा के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य : कृष्णा यादव

पदमा सीओ के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते कृष्णा यादव

हजारीबाग : बरही विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना मेरा लक्ष्य है। गरीब जनता से घूस मांगना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें JLKM के केंद्रीय सचिव एवं बरही विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ने कही।

शुक्रवार को हजारीबाग उपायुक्त से मिलकर कृष्णा यादव ने पदमा प्रखंड के सीओ के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बीते दिनों कुटीपीसी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ननकू मेहता, JLKM मीडिया प्रभारी मुकेश मेहता एवं कृष्णा मेहता के साथ भूमि प्रतिवेदन तैयार करने के नाम पर पैसे की मांग की गई और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कृष्णा यादव ने उपायुक्त से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम जनता के काम बिना किसी परेशानी और लेन-देन के होने चाहिए। गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने काम के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने और परेशान होने की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अनिल मेहता, प्रखंड सचिव नवीन ओझा, पंचायत समिति सदस्य ननकू मेहता, मीडिया प्रभारी मुकेश मेहता, कृष्णा मेहता, राधे मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More