अभय कुमार चतुर्वेदी बने झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष, कोडरमा के अधिवक्ताओं ने दी बधाई

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को रांची में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कोडरमा के अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।
अध्यक्ष के रूप में अभय कुमार चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष के रूप में रिंकू भगत एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में प्रशांत कुमार सिंह के निर्वाचित होने पर कोडरमा के अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
कोडरमा अधिवक्ता संघ के निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश लाल सलूजा, निवर्तमान उपाध्यक्ष धीरज कुमार जोशी एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव मोहन प्रसाद अम्बष्ट, सुधीर सिन्हा, जयप्रकाश नारायण तथा जयगोपाल शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ चलाई जाने वाली योजनाओं को प्राथमिकता देंगे। साथ ही, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए भी नवनिर्वाचित पदाधिकारी हर संभव पहल करेंगे।
बधाई देने वाले अन्य अधिवक्ताओं में बिरेंद्र प्रसाद लाल, सुमन कुमार सहित कई अधिवक्ता शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि B.C.I. सदस्य के रूप में प्रशांत कुमार सिंह पुनः निर्वाचित हुए हैं। इस पद के लिए उन्हें सर्वाधिक 18 मत प्राप्त हुए हैं।


