सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने दिया महिलाओं को सम्मान

बोकारो: गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने धनबाद जिला के बाघमारा प्रखण्ड अंतर्गत लौहपिटी पंचायत भवन में ‘‘प्रधानमंत्री उज्जवला योजना”  के तहत जरूरतमंद महिलाओं को फ्री गैस चूल्हा सहित सिलेंडर वितरण किया।

उन्होंने गैस वितरण कार्यक्रम के द्वौरान संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री उज्जवला योजना” का विस्तार सतत जारी है, इस योजना को जन-जन तक पहुँचाना है। लाभार्थियों की संरचना 2.5 करोड़ को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है, उज्जवला योजना की सफलता के लिए हम सभी मिलकर दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को खाना पकाने के लिए उपयोगी जीवाश्म की आवश्यकता होती है, जो कि वह अशुद्ध जीवाश्म का प्रयोग करते हैं। जिससे कई बीमारियां फैलती है और ग्रामीण इलाकों में लगातार पेड़ कम होने की वजह से इस योजना को उज्ज्वला योजना के नाम से शुरुआत की है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि इस योजना में सभी गरीब परिवारों को जो बीपीएल श्रेणी के नीचे आते है, उनको एलपीजी कनेक्शन फ्री में दिया जा रहा है। 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More