West Singhbhum: भाजपा में शामिल हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, गीता बालमुचू ने किया स्वागत

West Singhbhum: भाजपा ने सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया। नसीम अख्तर, मोहम्मद कैफ समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पश्चिमी सिंहभूम। जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में पहल करते हुए शनिवार को सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान नसीम अख्तर, मोहम्मद कैफ, अली फैजल, साउथ अंसारी और मोहम्मद नसीम सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू सहित अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू की अध्यक्षता में किया गया। पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर इन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में शामिल हुए सभी लोग पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मजार हुसैन, कार्यालय मंत्री अनंत सायनम, पिंटू कुमार, सुखमति बिरुआ, शहद अंसारी और मोहम्मद जाहिद मसूर सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More