इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग ने किया दौरा

गिरिडीह: इण्डियन यूनियन मुस्लिम यूथ लीग के केंद्रीय संयुक्त सचिव सह उपा अध्यक्ष (आईयूएमएल झारखण्ड) मुफ़्ती सईद आलम साहब खोरीमहुआ अनुमंडल के अंतर्गत कई इलाको का दौरा किया। खोरीमहुआ में बन रहे मदरसा का जायजा लिया। उन्हों ने कहा के इस वक्त समाज में इत्तिहाद की ज़रूरत है। मुस्लिम समाज हर जगह पीछे है। इन्डियन मुस्लिम लीग हमेशा कौम के लिए कदम आगे रखती है। 2019 लोकसभा से पहले 5000 गरीबों के लिए घर बनाने का इरादा है। मुस्लिम समाज के लिए हर प्रखंड में स्कूल भी खोलने का काम पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि खोरीमहुआ के अलावा धनवार घोड़थम्बा से काफी तादाद में लोग इन्डियन मुस्लिम लीग में आ रहे है। मौके पर जमियत ओलमा गिरिडीह के जिला उप अध्यक्ष मौलाना इल्यास मज़ाहीरी, मुफ़्ती अब्बास क़ासमी, हाफिज साबीर हाफिज, जान हाफिज जाबिर, समाज सेवी नसीम रही साहब भी मौजूद थे।



