प्रशिक्षु आइएएस ने किया बोकारो थर्मल का दौरा

बोकारो: 2017 बैच के 18 सदस्यों वाले प्रशिक्षु आइएएस का एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को डीवीसी के बोकारो थर्मल स्थित 500 मेगावाट के नये ए पावर प्लांट का दौरा कर बिजली उत्पादन को लेकर स्थानीय प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार सहित अन्य इंजीनियरों से जानकारी ली। आइएएस के प्रतिनिधि मंडल को पावर प्लांट के कंट्रोल रुम,टरबाईन फ्लोर सहित अन्य की जानकारी दी गयी। साथ ही उन्हें डीवीसी के बिजली उत्पादन को लेकर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखायी गयी। आइएएस के प्रतिनिधि मंडल को डीवीसी सीएसआर के तहत दस किलोमीटर परिधि क्षेत्र में आनेवाले गांवों में किये जा रहे विकास के कार्यों की जानकारी दी गयी। मौके पर प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार के अलावा वरीय कार्मिक प्रबंधक सह प्रभारी डीजीएम पीके सिंह, अपर निदेशक एसके मिश्रा, उप निदेशक रविंद्र कुमार सहित कई अधिकार एवं इंजीनियर मौजूद थे।

