Deoghar News: नगर निगम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक

देवघर नगर निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त रजनीश सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई। 25 अगस्त से 21 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण व दस्तावेजों के सत्यापन का निर्देश दिया गया।

देवघर:  नगर निगम सभागार में बुधवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-2026 से संबंधित विभिन्न कार्यों के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रजनीश सिंह ने की।

बैठक में मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों, सुनवाई के लिए अभिलेखों के संधारण, नोटिस का तामिला, प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन तथा संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बताया गया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य 25 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। इस अवधि में प्राप्त दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन के साथ अभिलेखों का समुचित संधारण सुनिश्चित किया जाना है। इसे लेकर बैठक में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सहायक नगर आयुक्त सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रंजीत सिंह ने विशेष पुनरीक्षण कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए निर्धारित प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में संबंधित पदाधिकारी, सुपरवाइजर एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More