Pakur News: हिरणपुर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं पर जागरूकता शिविर

पाकुड़: हिरणपुर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, हिरणपुर शाखा परिसर में स्थायी लोक अदालत की सेवाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आम लोगों को जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के सुलह-समझौते के माध्यम से समाधान की जानकारी दी गई।इस दौरान बिजली, बीमा सहित अन्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों को स्थायी लोक अदालत के माध्यम से सरल एवं त्वरित तरीके से निपटाने की प्रक्रिया समझाई गई।
लोगों को बताया गया कि पात्र जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में गरीब, महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा दिव्यांग सहित पात्र लोगों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को कम खर्च में, सरल प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा विवादों का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने की अपील की गई।


