Sahibganj News: निक्षय मित्र बने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी,टीबी मरीजों को वितरित की पोषण किट

साहिबगंज जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती देने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद की। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दो और जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने दो टीबी मरीजों को गोद लेकर पहले माह की पोषण किट वितरित की।

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने और टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर सराहनीय पहल की है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार और पोषण में सहयोग किया।

इस अवसर पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दो टीबी मरीजों और जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने दो टीबी मरीजों को गोद लेकर पहले माह की पोषण किट वितरित की। वहीं, जिला परिवहन विभाग के मोटर यान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष ने अपने द्वारा गोद लिए गए दो टीबी मरीजों को दूसरे माह की पोषण सहायता के रूप में पोषण किट प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है। निक्षय मित्र के रूप में वे नियमित रूप से मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करेंगे।

इस मौके पर प्रशासन द्वारा समाज के सक्षम लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके पोषण एवं उपचार में सहयोग देने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग और समाज के सहयोग से जिले में टीबी मरीजों को लगातार पोषण सहायता मिल रही है। यह सामूहिक प्रयास टीबी को जड़ से खत्म करने में मील का पत्थर साबित होगा।

लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More