Hazaribagh News: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा सर्जरी शिविर

हजारीबाग के एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्रेनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार मरीजों की जांच करेंगे और योग्य बच्चों का मुफ़्त इलाज व ऑपरेशन करेंगे।
हजारीबाग: एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, हजारीबाग में आगामी 22 अगस्त 2026, शनिवार को निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कटे होंठ एवं कटे तालू के साथ-साथ चेहरे और जबड़े की जन्मजात समस्याओं की भी जांच की जाएगी।
शिविर में क्रेनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में मुख्य रूप से कटे होंठ (Cleft Lip), कटे तालू (Cleft Palate), चेहरे की जन्मजात समस्याओं तथा जबड़े से संबंधित समस्याओं की जांच की जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने अभिभावकों एवं आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके बच्चे या किसी परिचित के बच्चे में इस प्रकार की समस्या है, तो उन्हें शिविर में अवश्य लेकर आएं। शिविर में जांच एवं सर्जरी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।


