हर दृष्टिकोण से मिथिला संस्कृति के धनी है: सीपी सिंह

झारखण्ड मिथिला मंच का वार्षिक कैलेण्डर सह पंचांग का विमोचन
रांची: झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान वार्षिक कैलेण्डर 2018 सह मिथिला पंचाग का लोकार्पण और वितरण पटेल मैदान विद्यापतिक दालान हरमू में भव्य आयोजन के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में कवि सम्मलेन में आये हुये मूर्धन्य कवियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर गोसावानी गीत जय जय भैरवी असुर भयावनी गीत निभा झा और ज्योति मिश्रा के द्वारा गाकर शुरू हुआ। काव्यगोष्ठी का आयोजन मैथिली साहित्य जगत से साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित राम देव झा की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित कवियों में विद्यानाथ झा वदित, सियाराम झा सरस, आत्मेश्वर झा, डॉ कृष्ण मोहन झा, कुमार मनीष अरबिंद, प्रीता झा, मिथिलेश मिश्र, नंदनी पाठक, अरबिंद कुमार झा, चेतना और युवा कवि प्रणव प्रियदर्शी अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं के मन को आनन्दित कर खूब वाह वही लूटी। वहीं दूसरे चरण में कैलेंण्डर विमोचन और परिवार मिलन समारोह के मुख्य अथिति झारखण्ड राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि रांची की मेयर आशा लकड़ा, हटिया के विधायक नवीन जयसवाल, चाईबासा के उप मेयर मिथिलेश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष भाजपा मनोज मिश्रा और मंच के अध्यक्ष श्रीपाल झा के संग समाज के कई गणमान्य व्यक्ति की गरिमाई उपस्थिति में हुई। रांची की मेयर आशा लकड़ा ने कहा विद्यापति चौक के सौन्दर्यीकरण का कार्य जल्द ही रांची नगर निगम के द्वारा शीघ्र होगा। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने हर दृष्टिकोण से मिथिला के संस्कृति को धनी बताया। हर संभव दूसरे स्वयंसेवक बनकर मिथिला मंच के स्वयंसेवक बनकर कार्य का संपादन करेगें, हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा। मिथिला मंच के स्वयंसेवक एवं भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष ने मिथिला महोत्सव 2018 अप्रैल माह के 12, 13 और 14 को होगी इसकी घोषणा की। मंच का संचालन डॉ कृष्ण मोहन झा ने किया। मौजूद अतिथियों का स्वागत पाग दोपटा, पुष्पगुछ के संग डायरी देकर की गई। मंच के अध्यक्ष श्रीपाल झा ने अपने वक्तव्य से सभी का स्वागत किया। मंच समन्वयक अमरनाथ झा धन्यवाद अपने वक्तव्य के द्वारा दिया। विमोचन हो जाने के बाद परिवार मिलन समारोह में आये २००० से अधिक आये लोगो ने मांछ-भात सेवन कर भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के कांके मंडल के संयोजक गोपालानंद झा एवं शैलेश झा, कोकर मंडल के सुनील कुमार झा एवं उमा शंकर झा, हिनू मंडल किशुन झा एवं कमल किशोर झा, चुटिया मंडल से राधे श्याम यादव, संजीत कुमार झा एवं मुकेश झा, रातू मंडल से शिवेंद्र झा एवं रमेश कुमार झा, मधुकम एवं किशोरगंज से मणिकांत झा एवं सोनू सिंह, डोरंडा से बब्बू सिंह, धुर्वा मंडल के दिलीप झा एवं अभय झा के संग केंद्रीय कार्यालय से मनोज मिश्रा, संतोष झा, सतीश झा, आनंद झा नंदू, प्रवीण झा, कमल देव मिश्र, सतीश झा, सुजीत झा, किशोर झा, किशोर झा कई गणमान्य स्वयसवेकों सराहनीय योगदान किया।




