Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा संचालित “विशेष गहन पुनरीक्षण” (SIR – Special Intensive Revision) एवं “विशेष मतदाता नामांकन अभियान” के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं उपस्थित लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, विवरण में संशोधन तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने प्रशिक्षुओं को मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा उन्होंने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए फॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 के उपयोग और प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। साथ ही, ECI Net ऑनलाइन ऐप/पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न मतदाता सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि “मतदाता सूची लोकतंत्र की मुख्य आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा उसका विवरण सही और अद्यतन होना आवश्यक है। हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति स्वयं जागरूक हों और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक अनिल दास एवं पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर साव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षु लवजीत कुमार विश्वकर्मा, विश्वजीत राज, दीपक कुमार, सूरज कुमार, मनोरंजन पाण्डेय, शोभा कुमारी विश्वकर्मा, सुवेता कुमारी, बबीता कुमारी, मनीषा, सोनिया कुमारी, उजाला कुमारी, ज्योति यादव, ललिता कुमारी, अंजली कुमारी, अनिशा कुमारी, संजू कुमारी, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षुओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण, पंजीकरण एवं आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ सशक्त, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।


