एसडीएम ने एक सप्ताह में सीओ से जांच रिपोर्ट मांगी

बोकारो: बोकारो थर्मल गोविंदपुर ए पंचायत स्थित बाजारटांड़ निवासी स्व.घुजा साव उर्फ रामेश्वर साव की 65 वर्षीय पत्नी पद्मिनी के जमीन विवाद के एक मामले में बेरमो एसडीएम ने बेरमो के सीओ से एक सप्ताह के दौरान जांचकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। बेरमो एसडीएम को दिये आवेदन में उक्त महिला ने लिखा है कि गोबिंदपुर जरवा बस्ती में खाता नंबर 91,प्लाॅट नंबर 2765,रकवा 19 डिसिमल उसकी जमीन है। लगभग दो वर्ष पूर्व बी पंचायत के मुखिया पति ने बिना उनकी सहमति के यह कहकर उसकी जमीन पर सड़क का निर्माण करवा दिया था कि वह सार्वजनिक जमीन है। महिला ने बेरमो एसडीएम से मामले की जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है।

