Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की देखरेख में बाबा मंदिर के दानपात्रों की हुई गिनती

देवघर के बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि गिनती के दौरान 23.74 लाख रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा के साथ-साथ कई देशों के विदेशी नोट दान स्वरूप प्राप्त हुए हैं।
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात भारतीय नोट 23,74,434, नेपाली 8,955, भूटानी —31, गुयाना डॉलर 1500, यूएई दिरहम 50, थाईलैंड —100 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।

