Palamu News: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में छात्राओं की स्कॉलरशिप पर प्राचार्यों की विशेष कार्यशाला

पलामू: उच्च शिक्षा निदेशालय, राँची के द्वारा APF के तत्वाधान में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के स्कॉलरशिप प्रदान करने संबंधी नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालय, संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय B.Ed, LLB, Nursing के सभी महाविद्यालय के प्राचार्यों के बीच छात्राओं को दिए जाने वाले राशि पर विस्तृत जानकारी, APF के technical expert मृत्युंजय रत्नाकर , अशोक कुमार, सन्नी भगत, मिथलेश कुमार, आईहा, रिधो, रचिता, मनोज, सूरज, रंजीत, बृजेश एवम पवन के द्वारा दी गई, जो छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है।
उक्त कार्यशाला में गढ़वा जिला, लातेहार जिला एवम पलामू जिला के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालय, संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय B.Ed, LLB के प्राचार्यों में मुख्य रूप से जी o एल o ए o कॉलेज की प्राचार्या डॉo जसबीर बग्गा, जे o एस o कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान, YSNM कॉलेज की प्राचार्या डॉ मोहिनी गुप्ता, गढ़वा महिला कॉलेज से डॉ संयुक्ता सिंह, नगर उंटारी के प्राचार्य, भवनाथपुर मॉडल कॉलेज से डॉ विभेष चौबे, छत्तरपुर मॉडल कॉलेज से डॉ रविशंकर, SPD कॉलेज से डॉ निकलेश चौबे, B.Ed College से डॉ रणविजय सिंह, Kumaresh international B.Ed के प्राचार्य डॉ विकास चंद्र मिश्रा, इंदर सिंह B.Ed कॉलेज गढ़वा के प्राचार्य डॉ दीपक चौबे के साथ ही लगभग 42 महाविद्यालय के प्राचार्यों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
उक्त कार्यशाला का शुभारंभ नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रो o (डॉo) दिनेश कुमार सिंह तथा कुलसचिव डॉ नफीस अहमद के द्वारा किया गया, अंत में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसo के पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


